फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पूर्व विधायक ने दी डिप्टी सीएम दुष्यंत को चुनौती

Tue, 06 Feb 2024 12:09 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
उचाना। भाजपा के पूर्व विधायक ने उचाना से चुनाव की तैयारी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि जहां तक उचाना की बात है तो तैयारी तो वो करते हैं, जिसने पहले कुछ नहीं किया हो। 1972 में हमने चुनाव लड़ा जब उचाना हलका नहीं था। 1977 उचाना हलका बनने के बाद चौ. बीरेंद्र सिंह ने उचाना से अपना पहला चुनाव लड़ा था। 1977 से अब तक निरंतर हम तो प्रयासरत हैं कि उचाना को कैसे ऊपर उठा सकें, कैसे आगे बढ़ा सकें। हमारे लिए उचाना से चुनाव लड़ना कोई नई बात नहीं है, इसलिए हमारी कोई नई तैयारी नहीं है हम तो निरंतर उचाना को संभालते रहते हैं। उचाना हमारा परिवार, घर है। जेजेपी नेता डॉ. अजय चौटाला के गठबंधन लठ की तरह मजबूत वाले बयान पर पलटवार करते हुए प्रेमलता ने कहा कि सीएम मनोहर लाल का बयान आ चुका है कि हमने पिछले बार भी दस की दस सीटों पर कमल खिलाया था, इस बार भी सभी पर कमल खिलाएंगे। इससे स्पष्ट होता है की भाजपा किसी गठबंधन में चुनाव नहीं लड़ेंगी। डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला कहते हैं कि वे उचाना से ही चुनाव लड़ेंगे। हम तो कहते हैं की लड़ो अच्छी बात है, क्योंकि 2019 में भारी मतों से जीते थे। डिप्टी सीएम बनाया। कितने सशक्त हैं यह पता तो तब लगेगा जब दुष्यंत यहां से चुनाव लड़ेंगे। हम तो चाहते हैं की वो उचाना से चुनाव लड़ें।
विज्ञापन


जेजेपी को बीजेपी की बैशाखी का सहारा मिला

पूर्व विधायक ने कहा कि प्रदेश में गठबंधन रहा तो उस समय हमें तय करना पड़ेगा हम चुनावी राजनीति में हैं वहां से रिटायर होने का मतलब ही नहीं। लोकसभा में बृजेंद्र सिंह को भाजपा चुनाव मैदान में उतारती है तो उसकी जीत पक्की है। हम उन लोगों में से नहीं जो पीछे हट जाएंगे। बाकी सब भविष्य के गर्भ में है, क्योंकि बार-बार ये भी बातें सामने आती है की गठबंधन नहीं रहेगा। भाजपा के विधायक, पूर्व विधायकों से पूछा गया की क्या तुम चाहते हो की गठबंधन रहे तो वो कहते है हमें गठबंधन की जरूरत नहीं है। भाजपा अपने आप में बहुत सक्षम है। जेजेपी को तो बैशाखी का सहारा भाजपा के नाम का मिला हुआ है। जेजेपी चाहती है की भाजपा के नाम से वोट लेले। भाजपा का कार्यकर्ता नहीं चाहता गठबंधन कायम रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें