फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पूर्व सीएम ओमप्रकाश चौटाला की अस्थि कलश यात्रा पहुंची जींद

विज्ञापन
29जेएनडी01: पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं व पदा​धिकारियों को अ​स्थि कलश सौंपते हुए डबवाली के
विज्ञापन
जींद। इनेलो सुप्रीमो और हरियाणा के पांच बार सीएम रहे ओमप्रकाश चौटाला की अस्थि कलश यात्रा रविवार को जींद पार्टी कार्यालय में पहुंची। यहां पर पार्टी कार्यकर्ताओं, विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों और आम नागरिकों ने यात्रा का स्वागत किया व पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। ओमप्रकाश चौटाला की अस्थि कलश लेकर डबवाली के विधायक और उनके भतीजे आदित्य चौटाला रविवार को पार्टी कार्यालय में पहुंचे और कार्यकर्ताओं को अस्थि कलश सौंपा। पार्टी कार्यालय में अस्थि कलश पहुंचते ही पार्टी कार्यकर्ताओं व अन्य लोगों ने पुष्प वर्षा कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जींद की टीम ने अस्थि को नरवाना भाखड़ा नहर में विसर्जित किया और कलश यात्रा आगे कैथल के लिए रवाना हो गई।
विज्ञापन

आदित्य चौटाला ने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला न केवल हरियाणा के बल्कि भारत के जाने माने नेताओं मे शुमार थे। चौधरी ओमप्रकाश चौटाला परिपक्व नेता थे और वे अपने कार्यकर्ताओं को संघर्ष व मेहनत के लिए प्रोत्साहित करते थे। उन्होंने हरियाणा को अपना परिवार बनाया, एक कौने से दूसरे कौने कोई भी दिक्कत होती थी तो वे अपने कार्यकर्ता के पास पहुंच जाते थे। उनकी प्रशासन पर मजबूत पकड़, पार्टी का मजबूत अनुशासन और स्टीक फैसले के लिए उनको हमेशा याद किया जाएगा। उनके निधन से निश्चित रूप में एक राजनीतिक युग का समापन हुआ है। उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक काल में राजनीति से ऊपर उठकर 36 बिरादरी को साथ लेकर विकास के कार्य किए। उनको श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए पूरे देश से राजनीतिक नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और धार्मिक संत-महापुरूषों का आना इस बात को दर्शाता है कि उनकी हर वर्ग में अच्छी पकड़ थी। इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने पुष्प अर्पित किए। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में इनेलो जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू, पूर्व सांसद सुरेंद्र बरवाला, पूर्व विधायक परमिंद्र सिंह ढुल, सुरजभान काजल, बसपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर भुक्कल, देशराज सरोहा, द्वारका फुलिया, वेदसिंह मुंडे, कैप्टन रणधीर चहल, शीला पडाना, नीरज बुराडैहर, बलवान कुंडू, मा. खजान सिंह, लखविंद्र चहल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें