फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: ठंड की शुरुआत होते ही फुटवियर बाजारों में बढ़ी रौनक

विज्ञापन
दुकान पर रखे जूते। संवाद
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर में ठंड के मौसम की दस्तक के साथ ही फुटवियर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सुबह-शाम की ठंड ने लोगों को गर्म कपड़ों के साथ-साथ गर्म जूतों और सैंडल की खरीदारी के लिए बाजारों की ओर खींच लिया है।
विज्ञापन

महिलाओं से लेकर युवाओं और बच्चों तक, सभी अपने लिए नए-नए स्टाइल के फुटवियर खरीदने में जुटे हैं। व्यापारियों का कहना है कि ठंड का मौसम उनके लिए व्यापार का सुनहरा समय होता है। इस दौरान गर्म और कैजुअल शूज की मांग सामान्य दिनों की तुलना में लगभग दोगुनी हो जाती है।
बढ़ती मांग के कारण फुटवियर के दामों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। फुटवियर दुकानदार विजय सैनी, राजेश यादव व महेश का कहना है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ने की संभावना है जिससे बिक्री में और तेजी आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

कई दुकानदारों ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के जरिए भी बिक्री बढ़ाने की तैयारी कर ली है। इस सीजन में व्यापार अच्छा रहने की पूरी संभावना है। दुकानों पर बढ़ती ग्राहकी और मांग में उछाल से व्यापारी उत्साहित हैं।

फुटवियर के दामों में 15 प्रतिशत की हुई बढ़ोतरी
फुटवियर विक्रेता राम यादव, कमलेश, लव सैनी ने बताया कि इस बार उत्पादन लागत और ट्रांसपोर्टेशन खर्च बढ़ने के चलते कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक इजाफा हुआ है। ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए पहले से ही स्टाइलिश और ट्रेंडी फुटवियर का स्टॉक तैयार कर लिया है। बाजारों में रंग-बिरंगे ऊनी जूते, फर वाले बूट्स, डिजाइनर चप्पलें और बच्चों के लिए कार्टून प्रिंट वाले स्नीकर की भरमार देखी जा रही है। महिलाएं खासतौर पर फैशनेबल और आरामदायक फुटवियर की तलाश में हैं। वहीं युवा ट्रेंडी स्पोर्ट्स शूज और बूट्स की ओर अधिक आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन

-
बाजार में इस दाम से बिक रहे फुटवियर
फुटवियर की वैरायटीदाम

ऊनी स्लीपर250 से 400 रुपये

लेदर शूज8 से 5 हजार रुपये


कार्टून प्रिंट स्नीकर400 से 650 रुपये

ट्रेंडी स्पोर्ट्स शूज 1000 से 5 हजार रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें