फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: डूमरखा कलां में फुटबॉल ट्रायल समाप्त, 25 खिलाड़ी चयनित, 10 वेटिंग लिस्ट में

Wed, 08 Apr 2026 11:25 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी29: फुटबॉल खेल नर्सरी के लिए चयनित खिलाड़ी। स्रोत कोच।
विज्ञापन
नरवाना। खेल विभाग ने वर्ष 2026-27 के लिए राजकीय उच्च विद्यालय डूमरखा कलां में फुटबॉल नर्सरी के लिए ट्रायल लिया। इसमें खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
विज्ञापन

ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों की फिटनेस, खेल कौशल और प्रदर्शन को परखने के लिए विभिन्न एक्टिविटी करवाई गई। चयन प्रक्रिया पूरी तरह योग्यता के आधार पर रखी गई ताकि प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिल सके। इस दौरान डूमरखा खुर्द, कलां और तारखा गांव के बच्चों ने अपनी प्रतिभा दिखाई।
फुटबॉल नर्सरी के लिए 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया जबकि 10 खिलाड़ियों को वेटिंग लिस्ट में रखा गया है। साथ ही रितिक कौशिक को फुटबॉल कोच नियुक्त किया गया। कोच ने कहा कि चयनित खिलाड़ियों को कड़ी मेहनत और बेहतर प्रशिक्षण देकर भविष्य के लिए तैयार किया जाएगा। खेल विभाग के अनुसार नर्सरी में आठ से 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

विभाग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में छिपी खेल प्रतिभाओं को निखारना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। उन्होंने खिलाड़ियों और अभिभावकों से अपील की है कि वे खेलों को बढ़ावा देने के लिए ऐसे आयोजनों में भाग लें, ताकि क्षेत्र में खेल संस्कृति को मजबूत किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें