फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीपीपी में 5123 परिवारों का गलत डाटा ठीक करवाएगा खाद्य एवं आपूर्ति विभाग

विज्ञापन
जानकारी देते हुए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद। जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग परिवार पहचान पत्र (पीपीपी) में 5123 परिवारों के गलत डाटा का अब मिलान करेगी। इसके लिए विभाग ने खंड स्तर पर जांच टीम बनाई है, ताकि जिले के सभी खंडों में जाकर पीपीपी में गलत हुए नाम व व्यवसाय को ठीक किया जा सके। इस काम को पीपीपी की एप पर ही किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला खाद्य एवं आपूर्ति विभाग को मिले 5123 परिवारों के डाटा में कोई न कोई सदस्य हरियाणा से बाहर या फिर केंद्रीय विभागों में नौकरी करते हैं। पीपीपी में इनका व्यवसाय गलत भरा गया है। अब इनके व्यवसाय को ठीक करने के लिए विभाग को डाटा उपलब्ध हुआ है। इस डाटा के मिलान व इसमें व्यवसाय को ठीक करने के लिए विभाग की टीम इन सभी घरों में जाकर इनके परिवार के सदस्यों से जानकारी हासिल कर ठीक करेगी। इसके लिए 23 अगस्त को एसीएस हरियाणा ने खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए थे, जिसके बाद अब जिले में इस डाटा को ठीक करने का काम शुरू हुआ है। विभाग द्वारा आगामी एक सप्ताह तक इस काम को पूर्ण कर लिया जाएगा, ताकि इसकी रिपोर्ट मुख्यालय में समय रहते सौंपी जा सके।
विभाग के सदस्यों का हर परिवार करे सहयोग
इसमें विभाग के सदस्य जांच के लिए इन सभी 5123 घरों में जाएंगे। जहां पर परिवार पहचान पत्र में भरे गए व्यवसाय और व्यक्ति द्वारा किए जा रहे व्यवसाय का मिलान किया जाएगा। इसमें अगर व्यवसाय गलत भरा है तो उसको मौके पर ही ठीक किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-निशांत राठी जिला खाद्य एंव आपूर्ति अधिकारी जींद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें