फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रतनी के निलंबन के बाद कविता बनीं कार्यवाहक सरपंच

विज्ञापन
01जेएनडी11: सुमन।
विज्ञापन
जींद। पेगां गांव में सरपंच रतनी देवी के निलंबन के बाद सोमवार को कार्यवाहक सरपंच का चुनाव कराया गया। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय अलेवा में आयोजित बैठक में ग्राम पंचायत के पंचों ने वार्ड नंबर-4 की पंच कविता को सर्वसम्मति से कार्यवाहक सरपंच चुन लिया।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) जयपाल ने की। उन्होंने बताया कि यह चुनाव डीसी जींद और एसडीएम उचाना के निर्देश पर कराया गया। बैठक में ग्राम पंचायत के सभी 19 पंच मौजूद रहे। चर्चा के दौरान सभी पंचों ने कविता के नाम पर सहमति जताई। इसके बाद कविता को कार्यवाहक सरपंच घोषित कर दिया गया।
बीडीपीओ जयपाल ने बताया कि 19 मई को रतनी देवी के निलंबन के बाद पंचायत के नियमित कार्यों को जारी रखने के लिए यह चुनाव कराया गया है। पेगां गांव का सरपंच पद महिला वर्ग के लिए आरक्षित है, इसलिए महिला पंचों में से ही कार्यवाहक सरपंच का चयन किया गया।
विज्ञापन

इससे पहले रतनी देवी को शामलात भूमि की पट्टा राशि समय पर जमा न कराने के मामले में निलंबित किया गया था। उस समय हुए चुनाव में वार्ड नंबर-12 की पंच सुमन ने कविता को एक वोट से हराकर कार्यवाहक सरपंच का पद हासिल किया था। बाद में रतनी देवी की बहाली होने पर सुमन को पद छोड़ना पड़ा था।
अब दूसरी बार हुए निलंबन के बाद कविता को यह जिम्मेदारी मिली है। उनके नेतृत्व में गांव के विकास कार्यों और पंचायत की गतिविधियों को सुचारु रूप से आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें