फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कोहरे ने फिर रोकी वाहनों की रफ्तार, ट्रेनों पर भी पड़ा असर

विज्ञापन
21जेएनडी05-शनिवार सुबह छाई गहरी धुंध के बीच गुजरती कार। संवाद
विज्ञापन
जींद। जिले में शनिवार सुबह फिर कोहरे छा गया। कोहरे ने वाहनों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा दी। सुबह कोहरे से दृश्यता सिर्फ दस मीटर रही जिसके चलते सड़क और रेल यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

धुंध के कारण राष्ट्रीय और राज्य मार्गों पर वाहन रेंगते रहे। कई जगह चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर वाहन चलाने पड़े। स्कूल बसों, निजी वाहनों और दफ्तर जाने वाले कर्मचारियों को देरी हुई। शनिवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं हवा की गति आठ किमी. प्रति घंटा रही और नमी की मात्रा 36 प्रतिशत रही।
रेल यातायात पर भी कोहरे का असर साफ दिखाई दिया। कुछ ट्रेनों की रफ्तार कम करनी पड़ी जिससे वे अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंचीं। शनिवार को 20424 पतालकोट एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 35 मिनट की देरी से 9:33 बजे जींद जंक्शन पहुंची। इसके अलावा श्रीगंगानगर इंटरसिटी भी 11 की बजाए 11 बजकर 31 मिनट पर जींद जंक्शन पहुंची। इसके कारण स्टेशन पर यात्रियों को इंतजार करना पड़ा। हालांकि बाद में धूप निकलने से स्थिति में कुछ सुधार हुआ और दृश्यता बढ़ी। पिछले दिनों हुई बूंदाबांदी के बाद सुबह और शाम के समय ठिठुरन बढ़ गई है।
विज्ञापन


वर्जन
आने वाले कुछ दिन में इसी तरह सुबह कोहरा छाने की आशंका है। वहीं अधिकतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी होगी। अगले सप्ताह तक तापमान 30 डिग्री तक पहुंच जाएगा।-डॉ. राजेश कुमार, मौसम वैज्ञानिक, पांडु-पिंडारा
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें