फोटो 8 नरवाना। एसपी उपासना यादव को सम्मानित करते हुए संस्थान सदस्य। संवाद
नरवाना। पटियाला रोड स्थित स्कूल में बाल दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को पीढ़ियों का संगम कार्यक्रम आयोजित किया गया। एसपी उपासना यादव, आईआरएस अधिकारी कार्तिक गोयल और आईएफएस अधिकारी ध्रुव मित्तल ने बतौर अतिथि शिरकत की। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।
उपासना यादव ने बच्चों को मोबाइल के अत्यधिक उपयोग से बचने और यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि नशा करना ही है तो पढ़ाई और खेलों में आगे बढ़ने का नशा होना चाहिए। कार्तिक गोयल ने कहा कि दादा-दादी की कहानियां और माता-पिता की सीख गूगल पर नहीं मिलेगी इसलिए बुजुर्गों का सम्मान करें।
वेदा इंटरनेशनल स्कूल की चेयरपर्सन मंजू मित्तल, निदेशक सुरेश मित्तल और प्रिंसिपल सिल्की चोपड़ा ने अतिथियों का स्वागत किया। समापन पर एसपी और कार्तिक गोयल को स्मृति चिह्न भेंट किए गए।