फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: निजी स्कूलों की आठ बसों में मिली खामी, साढ़े 62 हजार के चालान किए

विज्ञापन
14जेएनडी18-एक निजी स्कूल में बसों की जांच करती जिला परिवहन विभाग की टीम। स्रोत कर्मचारी
विज्ञापन
जींद। जिला परिवहन विभाग की ओर से वीरवार को स्कूली बसों की जांच की गई। पांच स्कूलों में 21 बसों की जांच हुई जिसमें आठ बसों में कैमरा, फर्स्ट एड बाक्स, फायर सिलिंडर, टैक्स और इंडिकेटर नहीं मिलने पर साढ़े 62 हजार रुपये के चालान किए।
विज्ञापन

सप्ताह में हर वीरवार को जिला परिवहन विभाग की टीम स्कूली बसों की जांच करती है। जांच के लिए चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया है जिसमें जिला परिवहन विभाग कार्यालय से इंस्पेक्टर, एमवीआई, ट्रैफिक पुलिस से सब इंस्पेक्टर और डीईओ कार्यालय से एक प्रतिनिधि को शामिल किया जाता है।
जांच के दौरान बसों में सुरक्षा मानकों की जांच की जाती है, जिसमें रिफ्लेक्टर, फायर सिलिंडर, सहित चालक व परिचालकों के लाइसेंस की जांच की जाती है। बस में जीपीएस व सीसीटीवी कैमरे भी लगे होना अनिवार्य होते हैं। बस का परमिट व चालक के पास हैवी लाइसेंस जैसे कागजात भी जरूरी होते हैं, लेकिन प्राइवेट बस चालक कई बार इन नियमों का पालन नहीं करते।
विज्ञापन

बॉक्स

वीरवार को जिले में निजी स्कूली बसों की चैकिंग की थी जिसमें 21 बसों की जांच करने पर आठ बसों में कैमरा, फर्स्ट एड बाक्स, फायर सिलिंडर, टैक्स और इंडिकेटर नहीं मिला। टीम ने साढ़े 62 हजार रुपये के चालान किए हैं। -बलजीत सिंह, इंस्पेक्टर, जिला परिवहन विभाग जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें