फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पराली जलाने वाले दो किसानों पर पांच हजार का जुर्माना

Thu, 09 Nov 2023 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
08जेएनडी31: खेतों में आग बुझवाते हुए एसडीएम मनीष कुमार फोगाट। संवाद
विज्ञापन
सफीदों। सफीदों के एसडीएम मनीष कुमार फोगाट ने सफीदों खंड के करीब 17 गांवों का दौरा करके वहां धान के खेतों में फसल के अवशेषों में लगाई जाने वाली आगजनी जैसी घटनाओं का मुआयना किया। इस दौरान उनके साथ कृषि विभाग से अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

एसडीएम मनीष कुमार फोगाट ने अपने दौरे के दौरान धर्मगढ़, मलिकपुर, डिडवाड़ा, अफताबगढ़, रोड, मुआना, सिंघाना, रामपुर, बुड्ढा खेड़ा, जयपुर, छापर, मलाार, बहादुरगढ़, शीलाखेड़ी, रत्ताखेड़ा, खरकड़ा, सफीदों एरिया, मुआना गांवों में कई स्थानों पर हो रही आगजनी को दमकल की गाड़ी की मदद से बुझवाया और दो किसानों को पांच हजार रुपये जुर्माना लगाया। उन्होंने किसानों को कहा कि राष्ट्रीय हित न्याय प्राधिकरण तथा माननीय सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी पराली जलने की घटनाओं को गंभीरता से लिया है और इन घटनाओं पर पूर्ण अंकुश लगाने के लिए कहा है। सरकार के आदेशों की हर हाल में पालना सुनिश्चित करते हुए पराली को नहीं जलने दिया जाएगा। आग जलाने से जहरीली हवा सभी जीव-जन्तुओं के लिए हानिकारक है। जिस खेत में पराली जलने की घटना घटती है तो जमीन के मालिक के खिलाफ कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें