सफीदों। सीआईए व सफीदों थाना पुलिस ने दो लोगों से 278 लीटर लाहन बरामद किया है। पहले मामले में सीआईए टीम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि वार्ड नंबर छह निवासी गुरदीप अपने घर में लाहन तैयार करके कच्ची शराब निकालने व बेचने का काम करता है। सूचना के आधार पर टीम ने मौके पर रेड की तो आरोपी गुरदीप को लोहे के ड्रम में हाथ मारता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने आरोपी को काबू करके जब ड्रम को चैक किया तो उसके अंदर 180 लीटर लाहन बरामद हुआ। वहीं दूसरे मामले में शहर थाना पुलिस ने वार्ड नंबर आठ निवासी हरप्रीत सिंह से 98 लीटर लाहन शराब बरामद की है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी।