फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन करोड़ रुपये से अधिक की राशि से जींद विधानसभा क्षेत्र में पक्के होंगे पांच रास्ते

विज्ञापन
डॉ. कष्ण मिड्ढा। - फोटो : Jind
विज्ञापन
जींद विधानसभा क्षेत्र के पांच रास्तों को पक्का किया जाएगा। इन पर तीन करोड़ से अधिक राशि खर्च की जाएगी।
विज्ञापन

जींद के भाजपा विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने बताया कि कृषि विपणन बोर्ड द्वारा पांच कच्चे रास्तों को पक्का किया जाएगा। एक सड़क का जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहरलाल के समक्ष इन सड़कों को पक्का करने की मांग की थी। उनकी मांग पर नियमों में छूट देते हुए मुख्यमंत्री ने इन सभी सड़कों को पक्का किए जाने की मंजूरी दी है। इसके तहत गांव रायचंदवाला से दलामवाला सड़क का जीर्णोद्धार 206 लाख रुपये में होगा। गांव अहिरका से असंध रोड कच्चे रास्ते को 26.28 लाख रुपये से पक्का किया जाएगा। गांव पिंडारा से बरहा खुर्द कच्चे रास्ते को 63.87 लाख रुपये से पक्का किया जाएगा। अमरहेड़ी से जींद नरवाना रोड के कच्चे रास्ते को भी 31 लाख से अधिक की राशि से पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें