जींद। सीआरएसयू की तरफ से आयोजित इंटर कॉलेज सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में हिंदू कन्या महाविद्यालय की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अब महाविद्यालय की टीम से ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कबड्डी टीम में पांच खिलाडिय़ों का चयन हुआ है। महाविद्यालय में शुक्रवार को पांचों खिलाडिय़ों को सम्मानित किया गया। इसमें शारीरिक शिक्षा विभाग की प्राध्यापिका मीना मलिक ने बताया कि अब यह सभी खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का दम ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी कबड्डी प्रतियोगिता में दिखाएंगी।