फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लावारिस पशुओं की वजह से चार में पांच लोगों की गई जान

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के पास सड़क के बीच में बैठा सांड़। - फोटो : Jind
विज्ञापन
दालमवाला गांव के नजदीक वालारिस पशुओं की चपेट में आने से दालमवाला निवासी बलराम (26) की मौत हो गई, जबकि उसके दो साथ घायल हो गए। घायलों को पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया है। जींद में लावारिस पशुओं की वजह से चार माह में पांच लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

वीरवार देर शाम को दालमवाला निवासी बलराम अपने दो दोस्तों के साथ कंडेला गांव में दूध लेने के लिए गया हुआ था। जब वह दोस्तों के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर घर लौट रहा था तो दालमवाला के नजदीक सड़क पर अचानक लावारिस पशु आ गया, जिससे उसकी बाइक टकरा गई। टकराने के बाद तीनों सड़क पर गिर गए। तीनों घायलों को परिजन नागरिक अस्पताल लेकर गए, जहां पर चिकित्सकों ने बलराम को मृत घोषित कर दिया। उसके साथी राजू और सतपाल की गंभीर हालात को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के भाई रिंकू के बयान दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।
चार महीने में जा चुकी है पांच लोगों की जान, प्रशासन नहीं ले रहा संज्ञान
पांच महीने में सड़क पर गोवंश की वजह से पांच लोगों की जान जा चुकी है, मगर इसे लेकर जिला प्रशासन संज्ञान नहीं ले रहा है। लावारिस पशु रात में सड़क पर आ जाते हैं, जिसकी वजह से हादसे होते हैं। इनकी चपेट में आने से कई लोग घायल भी हो चुके हैं।

मिनी बाईपास के नजदीक गोहाना रोड पर बीच में खड़ा सांड़।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें