संवाद न्यूज एजेंसी
जींद। जिले में डेंगू के पांच और मरीज मिले हैं। इनमें एक चार साल की बच्ची और 10 वर्षीय बच्चा शामिल है। अब जिले में डेंगू पीड़ितों की संख्या 255 हो गई है। पीड़ियों
स्वास्थ्य विभाग को जिन लोगों की रिपोर्ट मिली है, उनमें दालमवाला निवासी चार वर्षीय बच्ची, ढाकल रोड निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति, गुरुद्वारा काॅलोनी निवासी 10 वर्षीय बच्चा, सेक्टर 11 निवासी 50 वर्षीय महिला, अर्बन एस्टेट जींद निवासी 25 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव पाया गया। स्वास्थ्य विभाग डेंगू के मामलों को लेकर लगातार सतर्क है। स्वास्थ्य निरीक्षक राममेहर वर्मा के नेतृत्व में स्वास्थ्य कर्मचारियों द्वारा मच्छरजनित रोगों व दूषित पानी से होने वाली बीमारियों से बचाव की जानकारी देने के अलावा निरोगी हरियाणा के तहत मधुमेह, उच्च रक्तचाप, खून की कमी की जांच करते हुए लोगों को समय पर इलाज लेने को लेकर स्पेशल अभियान चलाया जा रहा है। बुखार पीडि़त लोगों की जांच के लिए रक्त के नमूने लेकर जांच के लिए लैब में भेजे जा रहे हैं।