16जेएनडी10: जुलाना नगर पालिका कार्यालय का फोटो। संवाद
जुलाना। कस्बे की नगरपालिका चुनाव के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। सोमवार को नामांकन की आखिरी तारिख है। नगरपालिका में प्रधान पद के लिए पांच आवेदन तो पार्षद के लिए अब तक 20 नामांकन दाखिल किए गए हैं। प्रधान पद के लिए आनंद लाठर, सुनील कुमार, कौशल कुमार, तरुण गर्ग, शमशेर सिंह ने आवेदन किया है ताे पार्षद पद के लिए वार्ड नंबर एक, चार, पांच, दस से कोई भी आवेदन नही आया है। वार्ड नंबर दो से राजपाल और प्रवीन कुमार, वार्ड नंबर तीन से खुशीराम, वार्ड नंबर छह से पवन कुमार, वार्ड नंबर सात से राजेश, प्रदीप व रामनिवास, वार्ड नंबर आठ से संदीप, ऋषिकुमार व नवीन, वार्ड नंबर नौ से राहुल, अजित, अजय कुमार व सुभाष पांचाल, वार्ड नंबर 11 से ममता, वार्ड नंबर 12 से भारत व सुमित, वार्ड नंबर 13 से रजनी देवी व ज्योति, वार्ड नंबर 14 से मंजू ने अब तक नामांकन किया है।
बॉक्स
भाजपा टिकटार्थियों को मनाने में जुटे भाजपा नेता
सूत्रों के अनुसार भाजपा की टिकट के लिए आवेदन कर चुके टिकटार्थियों को मनाने के लिए भाजपा नेता जुटे हुए हैं। सुगबुगाहट है कि जिन 17 कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया था उनमें से कुछ कार्यकर्ता पार्टी से खफा चल रहे हैं। उनमें से भी कुछ मैदान में उतर सकते हैं।
बाक्स
14 वार्डाें के 13663 मतदाता चुनेंगे शहर की सरकार
नगरपालिका में पहली बार 13 की जगह 14 वार्डाें के पार्षदों और चेयरमैन का चुनाव होगा। 14 वार्डाें में 7265 पुरूष और 6398 महिला मतदाता अपने पार्षदों और चेयरमैन का चुनाव करेंगे।