फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंतरजातीय विवाह करने पर पांच लाख रुपये दी जाए प्रोत्साहन राशि : टेकराम कंडेला

विज्ञापन
अपने घर पर पत्रकारों से बातचीत करते टेकराम कंडेला। - फोटो : Jind
विज्ञापन
खाप पंचायतों के राष्ट्रीय संयोजक एवं कंडेला खाप के प्रधान टेकराम कंडेला ने कहा कि अंतरजातीय विवाह करने पर सरकार द्वारा इस समय 2.5 लाख रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए जाते हैं। यह राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये करनी चाहिए। जातिवाद के भेदभाव को दूर करने के लिए इस प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी जरूरी है। कंडेला यहां अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार लड़की की शादी की आयु 18 वर्ष की बजाय 21 साल करने की सोच रही है, यह बहुत गलत है। लड़की की शादी के लिए 18 वर्ष की आयु सही है। यदि लड़की की आयु 21 वर्ष कर दी गई तो इससे समाज पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। समाज में अपराध बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि एक गांव तथा एक गोत्र में शादी पर रोक लगनी चाहिए। इससे आपस में भाईचारा खराब होता है। यह वैज्ञानिक तरीके से भी गलत है। उन्होंने कहा कि कृषि कानूनों में कुछ बदलाव करके किसानों को संतुष्ट करना सरकार का कर्त्तव्य है। उनके साथ हरकेश पंच, राजमल, मनोज रेढू, भीरा दालमवाला, प्रदीप शर्मा, महेंद्र नंबरदार और रामदिया खोखरी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें