फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसबीआई में नौकरी लगवाने के नाम पर पांच लाख ठगे

Sun, 09 Jun 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शिव कालोनी के एक युवक को एसबीआई में लगवाने का झांसा देकर पांच लाख रुपये की धोखाधड़ी कर ली। इसमें सिविल लाइन थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

शिव कालोनी निवासी बलबीर ने सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसका संपर्क फरवरी में खोखरी गांव निवासी प्रदीप से हुआ था। इस दौरान प्रदीप ने उसको लालच दिया कि वह एसबीआई में नौकरी लगवाने का काम करता है। एक युवक को वह पांच लाख रुपये में नौकरी लगवा सकता है। बैंक में नौकरी लगने पर 26 हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। वह नौकरी के लालच में आरोपी की बातों में आ गया और उसने प्रदीप व उसके साथी रेलवे रोड जींद निवासी सूरज व गांव शामदों निवासी रणबीर को एक लाख रुपये ऑनलाइन व चार लाख रुपये नकद दे दिए। इसके बाद उन्होंने जल्द ही नौकरी लगवाने की बात कही, लेकिन न तो आरोपियों ने नौकरी लगवाई और न ही रुपये वापस दिए। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने खोखरी गांव निवासी प्रदीप, रेलवे रोड निवासी सूरज व गांव शामदों निवासी रणबीर के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें