फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुआ खेलते पांच गिरफ्तार, 48420 रुपये मिले

Sun, 15 Sep 2024 02:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। शहर थाना सफीदों ने हुडा सेक्टर में जुआ खेल रहे पांच लोगों को पकड़कर उनके पास से 48420 रुपये बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान खेड़ा खेमावती निवासी विनोद, गीता कॉलोनी निवासी अनिल, मॉडर्न कॉलोनी निवासी अभिषेक, आदर्श कॉलोनी निवासी जोगिंद्र व सिंघाना निवासी सतीश के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


पुलिस प्रवक्ता अमित खर्ब ने बताया कि थाना शहर सफीदों की टीम के उपनिरीक्षक संजय कुमार को सूचना मिली कि हुडा सेक्टर में कुछ युवक जुआ खेल रहे हैं। पुलिस ने बताए गए स्थान पर दबिश दी, तो पांच युवक जुआ खेलते हुए मिले। आरोपी विनोद के पास 840 रुपये, अनिल के पास 6010 रुपये, अभिषेक के पास 21800 रुपये, जोगिंद्र के पास 7800 रुपये बरामद और सतीश के पास से 1860 रुपये बरामद हुए। इसके अलावा जुए पर 10110 रुपये लगाए गए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें