फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाबे पर खाने को लेकर हुए विवाद में सीआईए कर्मचारी को पीटने के आरोप में पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
रुपया चौक के पास ढाबे पर रविवार रात को खाना खाने के बाद बिल को लेकर सीआईए कर्मचारी को पीटने और 12 हजार रुपये छीनने के आरोप में ढाबा संचालक सहित पांच आरोपियों सैनी मोहल्ला निवासी विशाल, ढाबे के कारिंदे श्रवण व अजय, गुप्ता कॉलोनी निवासी नवीन, अपराही मोहल्ला निवासी सुनील को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

सीआईए में तैनात सिपाही जितेंद्र ने शहर थाना पुलिस को दिए बयान में बताया कि रविवार रात को वह अपने दोस्त के साथ सब्जी मंडी के पास पंडित दा ढाबा पर खाना खाने गए था। इस दौरान उन्होंने ढाबा मालिक विकास से खाना मांगा। ढाबे के कारिंदों ने उनको खाना डिस्पोजल में दे दिया। उन्होंने खाना स्टील के बर्तन में मांगा। स्टील के बर्तन देने पर वह दोनों कार में बैठकर खाना खाने लगे। तभी शराब के नशे में वहां ढाबा मालिक का भाई विशाल आया और कहने लगा कि ढाबा बंद करना है, इसलिए बर्तन जल्दी दे दो। उन्होंने कहा कि जल्द ही खाना खाकर बर्तन दे देंगे। जब वह बर्तन और बिल के लिए 500 रुपये देकर गाड़ी मोड़ने लगा तो सैनी मोहल्ला निवासी विशाल, विकास, गुप्ता कॉलोनी निवासी नवीन, अपराही मोहल्ला निवासी सुनील, ढाबे के कर्मचारी श्रवण,अजय, निखिल व शिव ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इसके बाद कार के शीशे तोड़ दिए। शहर थाना पुलिस ने उनको नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे गंभीर हालात देखते हुए रेफर कर दिया गया। शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि सीआईए कर्मचारी पर लाठी-डंडों से हमला कर हत्या करने का प्रयास करने व 12 हजार रुपये छीनने के पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। जहां से आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें