फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: सीआरएसयू में यूजी-पीजी प्रवेश की पहली मेरिट सूची आज होगी जारी

Mon, 13 Jul 2026 05:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
13जेएनडी10:चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय (सीआरएसयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची मंगलवार को जारी की गई। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी अभ्यर्थियों से समय पर मेरिट सूची देखने और चयन होने पर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।
पहली मेरिट सूची 14 जुलाई को सुबह 10 बजे विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध होगी। इसके साथ ही चयनित विद्यार्थियों के दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। पीजी के लिए आयोजित प्रवेश परीक्षा का परिणाम पहले ही घोषित किया जा चुका है। अब यूजी और पीजी दोनों पाठ्यक्रमों के दाखिले अगले चरण में पहुंच गए हैं।
विज्ञापन

चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय के भीतर संबंधित विभाग में मूल दस्तावेजों का सत्यापन कराना होगा। प्रवेश के लिए 10वीं और 12वीं की अंकतालिका एवं प्रमाण पत्र, पीजी अभ्यर्थियों के लिए स्नातक की डिग्री और अंकतालिका, आधार कार्ड, फैमिली आईडी, हरियाणा निवासी प्रमाण पत्र, चरित्र प्रमाण पत्र सहित अन्य आवश्यक दस्तावेजों की मूल प्रतियां तथा स्वप्रमाणित फोटो प्रतियां साथ लानी होंगी।
विज्ञापन

इस वर्ष प्रवेश शुल्क केवल ऑनलाइन माध्यम से जमा किया जाएगा। दस्तावेज सत्यापन के बाद विद्यार्थियों को निर्धारित समयावधि के भीतर पोर्टल पर फीस जमा करनी होगी। समय सीमा के अंदर शुल्क जमा नहीं करने वाले अभ्यर्थियों पर विश्वविद्यालय की प्रवेश नीति के अनुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें