फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पहलगाम हमले के विरोध में किया प्रदर्शन

Sun, 27 Apr 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
26जेएनडी28-बाजार में प्रदर्शन करते हुए विश्व हिंदू परिषद के सदस्य। संवाद
विज्ञापन
जींद। विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल के सदस्य रानी तालाब के पास एकत्रित हुए और आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी की। विहिप जिलाध्यक्ष सुशील सिंगला ने कहा कि आज आतंकवाद दोबारा सिर उठा रहा है। हिंदू हर जगह प्रताड़ित हो रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आतंकवादियों ने धर्म पूछकर 27 लोगों को मार दिया। सुशील सिंगला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि वे आतंकवादियों का सफाया करें।
प्रांत सहसंयोजिका दीप्ति मित्तल ने कहा कि देश और धर्म की रक्षा के लिए महिलाएं भी दुश्मन से लोहा लेने को तैयार हैं। भारत की नारी ने कभी हार नहीं मानी है। वहीं स्वर्णकार संघ ने भी बाजार से लेकर रानी तालाब तक मार्च निकालकर आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इसके अलावा निर्दोष पर्यटकों को श्रद्धांजलि दी।

26जेएनडी28-बाजार में प्रदर्शन करते हुए विश्व हिंदू परिषद के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें