फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली मेरिट लिस्ट जारी, विद्यार्थियों के खिले चेहरे

विज्ञापन
मेरिट सूची में अपना नाम ढूंढ़ती छात्राएं। - फोटो : bureau
विज्ञापन
राजकीय महाविद्यालयों मेें यूजी प्रथम (अंडर ग्रेजुएट) में दाखिले के लिए मंगलवार को लगी पहली मेरिट लिस्ट उम्मीद के मुताबिक खूब चढ़ी। सबसे ज्यादा बीकॉम में अधिकतम ऑल इंडिया मेरिट लिस्ट 98.4 प्रतिशत रही। वहीं हरियाणा जनरल में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बीएससी मेडिकल में न्यूनतम मेरिट लिस्ट 84.6 प्रतिशत रही। मेरिट लिस्ट देखने के लिए मंगलवार सुबह ही राजकीय महाविद्यालयों में विद्यार्थियों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही मेरिट लिस्ट महाविद्यालयों के नोटिस बोर्ड पर चस्पाई गई, विद्यार्थियों में मेरिट सूची में अपना नाम ढूंढने के लिए होड़ सी लग गई। मेरिट लिस्ट में नाम मिलने पर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे, वहीं जिनको मेरिट सूची में स्थान नहीं मिला, मायूस चेहरों के साथ वापस घर लौट गए। प्रथम मेरिट लिस्ट के लिए आठ जुलाई तक दाखिले होंगे। इसके बाद रिक्त सीटों पर दाखिलों के लिए नौ जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट लगेगी। इस बार सबसे ज्यादा आवेदन जिला मुख्यालय पर स्थित राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आए हैं। करीब 1400 निर्धारित सीटों पर 5382 विद्यार्थियों के आवेदन आए हैं। सीमित सीटें होने की वजह से विद्यार्थियों को दाखिले के लिए खूब माथापच्ची करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


कॉमर्स में 74.2, बीए व बीएससी में 77.8 तक  चढ़ी मेरिट
जुलाना। राजकीय महाविद्यालय जुलाना में पहली कट ऑफ लिस्ट लगाई गई। आल इंडिया कैटेगरी में कॉमर्स में मेरिट 74.2, बीए व बीएससी में 77.8 तक मेरिट चढ़ी। हरियाणा जनरल बीए में 68.8, बीएससी में 69.6 तथा कॉमर्स में 65.4 तक मेरिट रही। बीसी कैटेगरी के लिए मेरिट बीए में 54.8, बीएससी में 57.8 तथा कॉमर्स में 57.6 रही। एससी कैटेगरी के लिए बीए में 59, बीएससी के लिए 53.4 व कॉमर्स में 57.6 से ऊपर अंकों वाले विद्यार्थी एडमिशन ले सकते हैं। जिन विद्यार्थियों का पहली कट ऑफ लिस्ट में नाम आया है वह विद्यार्थी आठ जुलाई तक अपनी फीस जमा करवा सकते हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें