फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में फायरिंग, छर्रे लगने से व्यक्ति घायल

विज्ञापन
सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती घायल मेजर सिंह। - फोटो : Jind
विज्ञापन
गांव निम्नाबाद में वीरवार शाम को जमीन को लेकर हुए विवाद में फायरिंग हो गई। इस दौरान अपने मामा के खेत में काम कर रहे गांव बड़ोद निवासी मेजर सिंह (42) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया।
विज्ञापन

मेजर सिंह ने बताया कि वह अपने मामा के गांव निम्नाबाद में खेत की जुताई कर रहा था। तभी करनाल जिले के खेड़ी सरफली गांव के कई लोग पहुंचे और आते ही फायरिंग करने लगे। छर्रे उसके पेट और पैर में लगे जिससे वह घायल हो गया। दूसरे पक्ष के लोगों ने कई राउंड फायर किए।
सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी धर्मबीर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। घायल मेजर सिंह ने कहा कि उसके मामा पाला सिंह की मौत हो चुकी है। मामा की लड़कियों की शादी करनाल जिले के गांव सरफली खेड़ी में हुई है। सात एकड़ जमीन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है। आज खेड़ी सरफली से लड़की पक्ष के लोगों से खेत में कहासुनी हुई और इस दौरान उन्होंने फायरिंग की ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें