14जेएनडी21-आढ़ती की दुकान में दरवाजे में लगी गोली से हुआ छेद। संवाद
उचाना। पैसों के लेन-देन के मामले में अनाज मंडी में आढ़ती की दुकान पर फायरिंग की गई। पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है। एक हफ्ते पहले विवाद को लेकर पंचायत पर की गई थी।
रविवार रात को सुलेंद्र छात्तर की दुकान पर उनके ही रिश्तेदार जगबीर छात्तर और उसके साथियों ने फायरिंग की। सुलेंद्र ने बताया कि देर रात एक बीएमडब्ल्यू कार में जगबीर छात्तर, उसका जीजा प्रवीन और एक अज्ञात व्यक्ति आए। तीनों ने नशे की हालत में खाना खाया और फिर बहस शुरू कर दी।
इसी दौरान जगबीर के इशारे पर उनके साथी ने गोली चला दी। गोली दुकान के अंदर के गेट से होकर पीछे की दीवार में जा लगी। एक सप्ताह पहले आपसी विवाद को लेकर पंचायत हुई थी, इस दौरान उसकी और उनके चाचा राजकुमार के बीच कहासुनी हो गई थी। 13 जुलाई की सुबह राजकुमार पंचायत लेकर सुलेंद्र के घर आया था। इसी रात को राजकुमार के बेटे जगबीर और उसके साथियों ने यह फायरिंग की। जांच अधिकारी भूपेंद्र ने बताया कि उन्हें देर रात गोली चलने की सूचना मिली थी। आपसी रंजिश में की गई इस फायरिंग का मामला दर्ज कर लिया है।