जींद। सफीदों गेट स्थिति अग्निशमन कार्यालय पर फायर कर्मियों की सोमवार को भी हड़ताल जारी रही। धरने की अध्यक्षता प्रधान सुनील कुंडू ने की। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद की कालका स्टील कंपनी में हुए भीषण अग्निकांड में दो फायर कर्मियों की जान चली गई थी। सरकार को शहीद कर्मचारियों के परिवारों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को स्थाई नौकरी और शहीद का दर्जा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।