फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फायर कर्मियों की हड़ताल 16 अप्रैल तक बढ़ी

विज्ञापन
13जेएनडी11: धरने पर बैठे फायर कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
विज्ञापन
नरवाना। हरियाणा अग्निशमन विभाग कर्मचारी यूनियन की हड़ताल सोमवार को छठे दिन भी जारी रही। ब्लॉक नरवाना प्रधान राजा सिंह गुरथली ने बताया कि कर्मचारियों की हड़ताल अब 16 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। धरने की अध्यक्षता एलएफएम राममेहर श्योकंद ने की और मंच संचालन राजा सिंह गुरथली ने किया।
विज्ञापन


ब्लॉक प्रधान ने बताया कि फरीदाबाद स्थित कालका स्टील कंपनी में हुए भीषण अग्निकांड में दो फायर कर्मचारी भवी चंद शर्मा और रणवीर सिंह की जान चली गई थी। उन्होंने सरकार से जान गंवाने वाले कर्मियों को एक करोड़ रुपये की सहायता राशि, एक सदस्य को पक्की नौकरी और शहीद का देने की मांग की।
नगर पालिका कर्मचारी संघ और सर्व कर्मचारी संघ के आह्वान पर 22 सूत्रीय मांगों को लेकर यह आंदोलन जारी है। संघ का कहना है कि जब तक मांगें पूरी नहीं होती, तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान राज्य उपप्रधान सत्यवान पान्नू, सुरेश, सत्यवान सिंह, वीरेंद्र सिंह, शम्मी, सुभाष चंद, व अन्य लोग मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें