फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दमकल कर्मचारियों का 28वें दिन भी धरना जारी

विज्ञापन
05जेएनडी18-मांगों को लेकर धरने पर बैठे फायर कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
नरवाना।
विज्ञापन

दमकल कर्मचारियों का धरना मंगलवार को लगातार 28वें दिन भी जारी रहा। धरने की अध्यक्षता एफएम सोहन लाल ने की जबकि मंच संचालन ब्लॉक नरवाना प्रधान राजा सिंह गुरथली ने किया। इस दौरान एफओ अंग्रेज और एफएम जयभगवान क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठे। ब्लॉक प्रधान राजा सिंह गुरथली ने बताया कि जब तक उनकी 22 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होती और शहीद साथियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा। मौके पर एफएम विनोद, एफओ वीरेंद्र सिंह, डीओ कमलजीत, एफएम प्रवीण कुमार, सत्यवान पान्नू, एफएम रामनिवास मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें