फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: एसपी कार्यालय में लगे फायर सेफ्टी सिलिंडर, 20 दिन पहले रिफिलिंग के लिए उतारे गए थे

विज्ञापन
02जेएनडी02: एसपी कार्यालय में अमर उजाला में प्रका​शित समाचार के बाद बदले गए फायर सेफ्टी सिलिंडर
विज्ञापन
जींद। जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) कार्यालय में फायर सेफ्टी व्यवस्था ठप थी। ऐसे में सुरक्षा भगवान भरोसे थी। अमर उजाला ने 30 जनवरी के अंक में इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया था। इसके बाद प्रशासन हरकत में आया और फायर सेफ्टी सिलिंडरों को लगवा दिया गया है।
विज्ञापन

कार्यालय में लगे फायर सेफ्टी सिलिंडर 14 महीने पहले एक्सपायर हो चुके थे, जिन्हें 20 दिन पहले रिफिल करवाने के लिए उतारा गया था। इसके बाद वापस नहीं लगाया गया था। किसी भी आपात स्थिति में बड़ा हादसा हो सकता था।
अमर उजाला में खबर प्रकाशित होने के बाद जिला पुलिस प्रशासन व पीडब्ल्यूडी ने मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत फायर सेफ्टी व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। एसपी कार्यालय में फायर सेफ्टी सिलिंडर दोबारा स्थापित कर दिए गए हैं। फरियादियों और कर्मचारियों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

एसपी कार्यालय में प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में फरियादी शिकायत लेकर पहुंचते हैं। इसके अलावा पुलिस कर्मचारी और अधिकारी भी पूरे दिन कार्यालय में मौजूद रहते हैं।
वर्जन
प्रशासनिक व निजी संस्थानों में जहां पर भी फायर सेफ्टी सिलिंडर लगे हुए हैं। उनकी नियमित जांच होनी चाहिए। सिलिंडर एक्सपायर होने के बाद तुंरत इसकी सूचना संबंधित विभाग को दें ताकि इनको समय पर बदला जा सके। किसी भी अप्रिय घटना होने पर आमजन को दुर्घटना से बचाया जा सके। -सुखबीर यादव, जिला अग्निशमन अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें