22जेएनडी25-पाजू खुर्द के पास शार्ट सर्किट से कूपों में लगी आग। संवाद
जींद। पाजू खुर्द में शुक्रवार को बिजली लाइन से उठी चिंगारी से तूड़ी के करीब 50 से ज्यादा कूपों में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर दमकल विभाग से तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।
आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन आग पर कब नहीं पाया गया। किसान को लाखों रुपये का नुकसान हो गया। किसान ने मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
पाजू खुर्द निवासी किसान जयवीर ने बताया कि गांव के समीप उनके तूड़ी के 50 से ज्यादा कूप लगे हैं। इन कूपों के पास से बिजली की लाइन गुजर रही है। लाइन में बार-बार शॉर्ट सर्किट से चिंगारियां उठती थी।
आरोप लगाया कि उन्होंने शिकायत बिजली निगम अधिकारियों को दी लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके कारण शुक्रवार को उनके सभी कूपों में आग लग गई। आरोप लगाया कि सभी कर्मचारियों ने कहा कि है उनके विभाग का काम नहीं है जब कोई ठेकेदार आएगा तो ठीक करवाई जाएगी।
किसान ने कहा कि बार-बार फोन कर विभागीय अधिकारियों को समस्या समाधान की गुहार लगाई। वह एसडीओ से सफीदों जाकर भी मिले लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई।
किसान जयवीर ने बताया कि आग से उनका लाखों रुपये का नुकसान हो गया है। इसकी जिम्मेदारी बिजली अधिकारी हैं। किसान ने प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एवं बिजली मंत्री अनिल विज से सभी निगम के कर्मचारियों को सस्पेंड किए जाने की मांग की है।
22जेएनडी25-पाजू खुर्द के पास शार्ट सर्किट से कूपों में लगी आग। संवाद