फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: 32वें दिन दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल जारी

Sun, 10 May 2026 03:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
09जेएनडी19: धरने पर बैठे फायर कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी।
विज्ञापन
नरवाना। दमकल विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल शनिवार को लगातार 32वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने धरना देकर सरकार के खिलाफ रोष जताया और अपनी मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। धरने की अध्यक्षता एफएम रामनिवास ने की जबकि मंच संचालन डीओ सुभाष चंद ने किया।
विज्ञापन

हड़ताल में रामनिवास ने कहा कि फरीदाबाद अग्निकांड में मरने वाले दमकल कर्मचारियों भवि चंद शर्मा और रणवीर सिंह के परिवारों को एक-एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाए। साथ ही परिवार के एक सदस्य को पक्की सरकारी नौकरी और दोनों कर्मचारियों को शहीद का दर्जा देकर न्याय किया जाए। वहीं कर्मचारियों ने मांग उठाई कि पे-रोल और कौशल कर्मचारियों को फायर ऑपरेटर के पद पर मर्ज किया जाए। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान घायल या दुर्घटनाग्रस्त होने वाले कर्मचारियों के लिए सरकार स्थायी सुरक्षा नीति बनाए। उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट के 31 दिसंबर 2025 के फैसले का हवाला देते हुए कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने की भी मांग की।

बताया कि सरकार को सभी फायर कर्मचारियों को आधुनिक सेफ्टी उपकरण उपलब्ध करवाने चाहिए ताकि किसी भी अनहोनी से बचाव हो सके। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी 17 सूत्रीय मांगें पूरी नहीं होती तब तक धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन

इस दौरान सोहन लाल, प्रवीण कुमार, विनोद, सत्यवान पान्नू, कमलजीत, जयभगवान, पवन कुमार, प्रदीप कुमार, कपिल, वीरेंद्र सिंह, अंग्रेज सिंह, शम्मी, सुरेश कुमार, आकाशदीप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें