27जेएनडी50-घिमाणा गांव के बिटोड़ों में लगी आग। ग्रैप
- फोटो : mathura
जींद। घिमाणा में रविवार को बिटोड़ों में आग लग गई। इससे चार-पांच बिटौड़े जलकर राख हो गए। यह आग खेतों से गांव तक पहुंची। इसमें कई एकड़ गेहूं के फाने भी जल गए।
रविवार को घिमाणा गांव की फिरनी में बनाए गए बिटोड़ों में आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलने पर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया था। आग की सूचना दमकल विभाग को दी। थोड़ी देर बाद दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। इस आग में सुरेश, लख्मी और सुदेश के बिटौड़े जल गए। उन्होंने बताया कि किसी ने आग खेतों में लगाई हुई थी, जिसके बाद आग गांव की तरफ आ गई। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पा लिया। वरना आग गांव में भी घुस सकती थी।