फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: अनाजमंडी में कपास की ढेरी में लगी आग

Wed, 27 Sep 2023 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। अनाज मंडी में मंगलवार दोपहर कपास की ढेरी में आग लग गई। आग की सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाए जाने तक कपास की अधिकतर ढेरी जल चुकी थी। बहबलपुर गांव निवासी रणबीर सैनी मंगलवार दोपहर को अपनी 12 क्विंटल कपास लेकर मंडी में पहुंचा था। कपास को फड़ पर डालकर वह आढ़ती के पास चला गया। आसपास के किसानों ने ढेरी में लगी आग दिखी। मौके पर मौजूद किसानों तथा मजदूरों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे। अंदेशा जताया जा रहा है कि किसी व्यक्ति ने जलती हुई बीड़ी वहां पर डाली है जिसके चलते आग लगी। जेजेपी के हलका अध्यक्ष सुनील कंडेला ने कहा कि किसान को हुए नुकसान की भरपाई की जानी चाहिए, ताकि किसान को कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें