फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: स्कीम नंबर पांच के एक मकान में लगी आग, घर का सामान जला

Sat, 02 Nov 2024 12:51 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। स्कीम नंबर पांच के एक मकान में इन्वर्टर-बैटरी में शॉर्ट-सर्किट होने की वजह से आग लग गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंच बुझाया। आग की वजह से मकान में रखा सामान जल गया।
विज्ञापन

जिला अग्निशमन अधिकारी सुखबीर यादव ने बताया कि वीरवार रात को स्कीम नंबर पांच में एक मकान में आग लग गई थी। सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भेजकर उसे बुझाया गया। आग इन्वर्टर बैटरी में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी। इसमें घर का सामान जल गया। मकान मालिक सज्जन गर्ग ने बताया कि आग लगने से उसको काफी नुकसान हुआ है। इसके अलावा पुराना हांसी रोड पर नगर परिषद के डंपिंग पॉइंट पर कचरे में आग लगने की कॉल आई थी। वहां पर जाकर आग बुझाई गई थी। हांसी रोड पर ही एक कबाड़ी की दुकान में आग लगने की सूचना मिली थी। यहां कुछ सामान जल गया। मौके पर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने पहुंचकर आग पर तुरंत काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें