फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: जुलाना नपा चेयरमैन प्रत्याशी के गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान राख

विज्ञापन
22जेएनडी14: पुरानी अनाजमंडी में गोदाम में लगी आग। संवाद
विज्ञापन
जुलाना। पुरानी अनाजमंडी में चौकी के पास जुलाना नगर पालिका चेयरमैन प्रत्याशी सुनील कुमार के गोदाम में अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग लगने से गोदाम में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। सूचना पाकर फायर ब्रिगेड की गाड़ी व पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

लोगों की सहायता से फायर ब्रिगेड कर्मियों ने आग पर बड़ी मुश्किल से काबू पाया। सुनील के गोदाम के साथ लगते रामकरण के गोदाम में भी आग जा पहुंची। प्लास्टिक का लाखों रुपये का सामान जलकर राख गया। आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। लोगों का कहना है कि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट लग रहा है।
बाक्स

गोदाम में रखा था घी और रिफाइंड

सुनील कुमार ने बताया कि उनके पास कई कंपनियों की डीलरशिप है। गोदाम में घी, रिफाइंड, बीड़ी, सिगरेट के अलावा किराना का सामान रखा हुआ था। आसपास के लोगों ने गोदाम से उठता धुंआ दिखाई दिया तो इसकी सूचना उसे दी। सुनील ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। मंडी चौकी में तैनात हेड कांस्टेबल कुलदीप ने आग बुझाने का प्रयास किया तो उसे करंट लग गया और गिरकर घायल हो गया।
विज्ञापन


वर्जन

हेड कांस्टेबल कुलदीप ने आग बुझाने का प्रयास किया, जिसमें वह भी झुलस गया। इसके अलावा करंट लगने से घायल भी हो गया। कुलदीप ने साहस का परिचय दिया है। उसको सम्मानित करने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा।
विज्ञापन


-जगदीश राम, थाना प्रभारी जुलाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें