23जेएनडी11-बीड़ बड़ा वन के पास कंटेनर में लगी आग बुझाते दमकलकर्मी। संवाद
जींद। हांसी रोड स्थित बीड़ बड़ा वन के पास वीरवार को टायर से भरे कंटेनर में आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक कंटेनर को भारी नुकसान पहुंच चुका था।
वीरवार को हांसी रोड स्थित बड़ा बीड़ वन के पास वीरवार को टायर से भरा कंटेनर गुजर रहा था। इस दौरान अचानक कंटेनर में धुंआ उठने लगा। देखते ही देखते कंटेनर में आग लग गई। चालक कंटेनर से सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब हो गया।
आग की सूचना मिलने पर स्थानीय लोग और दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि यदि जल्द ही आग पर काबू नहीं पाया जाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। कंटेनर से लगी आग बुझने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।