नरवाना। शहर के लक्ष्मी नगर स्थित मशरूम फार्म में शुक्रवार दोपहर बाद अचानक आग लग गई। आग लगने से फार्म में रखा सामान और मशरूम उत्पादन से संबंधित सामग्री जलकर नष्ट हो गई। फार्म संचालक को करीब 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। गनीमत रही कि दमकल विभाग की टीम ने समय रहते मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया, जिससे आग आसपास के क्षेत्र में फैलने से बच गई।
विज्ञापन
लक्ष्मी नगर में कुलदीप सिंह दबलैन का मशरूम फार्म है। बुधवार दोपहर बाद फार्म में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। फार्म संचालक ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम गाड़ी लेकर मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
कुलदीप सिंह दबलैन ने बताया कि बुधवार दोपहर बाद फार्म में अचानक आग लग गई थी। सूचना देने पर दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। आग की वजह से फार्म में रखा काफी सामान जल गया है।