जींद। जिले में पराली जलाने पर प्रतिबंध के बावजूद खेतों में धान के अवशेष जलाने के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले दिनों खरल गांव निवासी हरिकेश ने अपने खेत में धान के अवशेषों में आग लगाई थी। इसकी सूचना मिलने पर संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की और अपनी रिपोर्ट तैयार कर संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेज दी। गढ़ी थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि खेत में धान के अवशेष जलाने के मामले में किसान हरिकेश के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद