फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: बिजली कर्मी पर हमला करने के आरोप में 12 के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीदों। गांव सिल्लाखेड़ी निवासी बिजली निगम के कर्मचारी प्रदीप पर नहर घोड़ा पुलिया गुरुद्वारा के समीप दो कारों में आए 10-12 युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि मामले में सिंघाना निवासी अनमोल, अमर को नामजद कर 10 अन्य के खिलाफ हमला करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रदीप ने बताया कि वे बिजली निगम में तैनात हैं और उनकी ड्यूटी पानीपत के थर्मल में लगी हुई है। वह मंगलवार की सुबह आठ बजे ड्यूटी जा रहे थे। जब वह सफीदों में घोड़ा पुलिया नहर पुल के पास पहुंचे तो पीछे से उनकी बाइक को एक कार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक समेत जमीन पर गिर गए और कार सवार 10 से 12 युवकों ने उन पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। शोर मचाने पर लोगों इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें