फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: रामराये गांव में प्रवासी मजदूर की हत्या करने के आरोप में तीन नामजद

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। रामराय गांव में एक वर्ष पहले प्रवासी मजदूर की हत्या कर शव को खुर्द बुर्द करने पर सदर थाना पुलिस ने बहराइच, यूपी की अदालत के आदेश पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

यूपी के जिला बहराइच के बदइयापुर गांव निवासी रामचंद्र ने वहां की अदालत में याचिका दायर की थी। जिसमें कहा गया था कि गांव देवतीपुर, जिला बहराइच निवासी मदन, राजेंद्र के साथ उसका बेटा उदय राज (18) मजदूरी के लिए गांव रामराय आया हुआ था। आठ फरवरी 2021 को उसके बेटे उदय राज की संदिग्ध मौत हो गई। उस समय बताया गया कि अंगीठी जलाने के कारण दम घुटने से उदय राज की मौत हुई है। जबकि वास्तविकता में उसके बेटे की बेरहमी से पिटाई की गई थी। जिसके कारण उसके बेटे की मौत हुई थी। आरोपियों ने उदय राज की 50 हजार रुपये की नकदी को भी अपने पास रख लिया। उस समय इत्तेफाकिया कार्रवाई कर शव को उन्हें सौंप दिया गया। बाद में उन्हें पता चला कि उदय राज की हत्या की गई है। याचिका पर संज्ञान लेते हुए बहराइच अदालत ने जींद सदर थाना पुलिस को मामला दर्ज करने के आदेश दिए। जिस पर सदर थाना पुलिस ने मदन, राजेंद्र को नामजद कर एक अन्य के खिलाफ हत्या तथा शव को खुर्दबुर्द करने का मामला दर्ज किया है। सदर थाना प्रभारी दिनेश कुमार ने बताया कि अदालत के आदेशों पर तीन लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें