फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: फेडरेशन हैंडबॉल टीम का हुआ चयन, 13 को होंगे मुकाबले

विज्ञापन
विज्ञापन
नरवाना। जयपुर में 13 जनवरी को 34वें फेडरेशन हैंडबाल कप का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर हरियाणा की पुरुषों एव महिलाओं की टीम की घोषणा कर दी गई है। महिलाओं का प्रशिक्षण शिविर कैथल में एवं पुरुषों की टीम का प्रशिक्षण शिविर भिवानी में लगाया गया था। प्रशिक्षण शिविरों के बाद ही हरियाणा की टीमों का चयन किया गया।
विज्ञापन

पुरुषों की टीम में रजत, साहिल, प्रवीण, सचिन बुरा, अंकित, सचिन, परमजीत (हिसार से), कर्मजीत, मंदीप, अनुज, मनीष, अंकुश मलिक (जींद से) सुनील व विनय (रोहतक से), मलकियत कैथल से, हरिप्रकाश भिवानी से, शिवम अंबाला से, विपिन कुरुक्षेत्र से हैं। मंदीप पुरुष टीम के कप्तान हैं। महिला टीम में रितु, रिंपी, सोनिका, आशा, प्रियंका, काजल, प्रवेश व आरजू (जींद से), गौरव, प्रिया, सोनिका, रितु व तमन्ना (हिसार जिले से), काजल पानीपत से, कल्पना कैथल से, सपना अंबाला से, प्राची व मंजीत शस्त्र सीमा बल से हैं। जींद की रितु हरियाणा महिला टीम की कप्तान हैं। इन दोनों टीमों के साथ जुगमिंद्र सिंह, नीरज शर्मा, प्रवीण कुमार व गुरमेल कौर प्रशिक्षक के रूप में शामिल रहेंगे, जबकि राजेश जाखड़ व प्रशांत रेफरी की भूमिका निभाएंगे। हैंडबाल वेलफेयर एसोसिएशन के संयोजक जय प्रकाश तथा प्रधान विक्रमजीत सिंह ने टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें