फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: पूर्व पार्षद की हत्या के मामले में साझेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज

विज्ञापन
19जेएनडी12: श्यामलाल। - फोटो : दुर्गा शोभायात्रा में मुख्य डोले के आगे चलते जयंती समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक। संवाद
विज्ञापन
जींद। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पूर्व पार्षद श्यामलाल ने रविवार को जहरीला पदार्थ निगलकर आत्महत्या करने के मामले में बेटे कमल की शिकायत पर पुलिस ने सोमवार को सुभाष नगर निवासी विकास बंसल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पूर्व पार्षद के पास से मिले सुसाइड नोट में शेयर बाजार और प्रॉपर्टी कारोबार में साझेदार विकास बंसल पर धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया गया था।
विज्ञापन

सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। हालांकि, परिजनों ने आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पहले शव उठाने से इन्कार कर दिया। करीब दो घंटे बाद पुलिस के समझाने पर वे अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए।
कमल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता श्यामलाल और विकास बंसल साझेदारी में प्रॉपर्टी डीलिंग और शेयर बाजार का काम करते थे। वर्ष 2022 में श्यामलाल ने अपनी दुकान बेचकर 35 लाख रुपये कारोबार में लगाए थे।
विज्ञापन

दोनों ने सुभाष नगर में एक करोड़ रुपये का प्लॉट भी खरीदा था। पिता ने अपने हिस्से का आधा भाग विकास बंसल को 74 लाख रुपये में बेच दिया था। कमल का आरोप है कि उनके पिता बार-बार रकम मांगते रहे लेकिन विकास बंसल रुपये नहीं दे रहा था।
कार्यालय में हाथापाई के बाद से परेशान थे श्यामलाल
कमल के अनुसार, छह अक्तूबर को पिता श्यामलाल हिसाब करने के लिए विकास बंसल के कार्यालय गए थे। वहां उनके साथ हाथापाई भी की गई। कमल ने विकास बंसल पर एक करोड़ रुपये से अधिक की रकम बकाया होने का आरोप लगाया है। आर्थिक विवाद और परेशानी के चलते उनके पिता ने आत्महत्या की।
घर के बेडरूम में बेसुध हालत में मिले थे पूर्व पार्षद
पूर्व पार्षद श्यामलाल रविवार को अपने घर के बेडरूम में बेसुध हालत में मिले। तबीयत बिगड़ने पर परिजन उन्हें शाम करीब चार बजे नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद परिजन बिना पोस्टमार्टम करवाए शव को घर ले आए। अंतिम संस्कार की तैयारी के बाद जब परिजन शव को श्मशान घाट लेकर पहुंचे तो उनके कपड़ों से सुसाइड नोट मिला। इसमें रुपये के लेन-देन का जिक्र था।
दो बार पार्षद चुने गए थे श्यामलाल
श्यामलाल वर्ष 2005 और 2010 में पार्षद चुने गए थे। वर्ष 2016 में वार्ड महिला के लिए आरक्षित होने पर उनके भाई की पत्नी पार्षद बनी थीं। 2022 में उनके परिवार से किसी ने चुनाव नहीं लड़ा था।

बॉक्स
सुसाइड नोट कब्जे में ले लिया गया है। श्यामलाल के बेटे की शिकायत के आधार पर विकास बंसल के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने की एफआईआर दर्ज कर जांच की जा रही है। सुसाइड नोट में रुपयों के लेन-देन के आरोप लगे हैं। सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है। -आशीष कुमार, सिविल लाइन थाना प्रभारी जींद।

19जेएनडी12: श्यामलाल।- फोटो : दुर्गा शोभायात्रा में मुख्य डोले के आगे चलते जयंती समिति के पदाधिकारी एवं गणमान्य नागरिक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें