फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: दहेज उत्पीड़न में पति सहित पांच लागों पर एफआईआर दर्ज

Sat, 07 Mar 2026 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। थाना शहर नरवाना पुलिस ने तीन महिलाओं सहित पांच लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के आरोप में एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

शहर के गांधीनगर निवासी एक महिला ने एफआईआर में बताया कि उसकी शादी 13 दिसंबर 2021 को संगरूर जिले के गांव रवास ब्राह्मणा निवासी भूपेंद्र के साथ हुई थी। शादी के बाद से ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करने लगे। चार मई 2025 को ससुरालजनों ने उसके साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसका बच्चा भी छीन लिया।
विज्ञापन

जेवर भी उसके ससुराल वालों ने रख लिए। आरोप है कि पति कई बार रात में घर आता है और नशे में गाली गलौज करता है। जान से मारने की भी धमकी देता है। पुलिस ने पति भूपेंद्र, सास भतेरी देवी, ससुर बंत सिंह, ननद पुष्पा और किरण के खिलाफ दहेज के लिए प्रताड़ित करने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें