जींद। अकालगढ़ में तूड़ी बनाने की बकाया राशि देने को लेकर मारपीट की और असलहा दिखा कर जान से मारने की धमकी दी। जुलाना थाना पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मारपीट करने, शस्त्र अधिनियम समेत विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि इस मामले में दो लोगों को एक पिस्तौल और पांच कारतूस के साथ गिरफ्तार किया जा चुका है। अकालगढ़ निवासी सोनू ने एफआईआर में बताया कि उसने लगभग एक साल पहले गांव के ही धर्मपाल की तूड़ी बनाई थी। छह हजार रुपये बकाया थे। जब वह घर की तरफ जा रहा थे तो धर्मपाल के बेटे नवीन ने उन्हें रुपये देने की बात कह कर बुला लिया। वहां पर गांव के ही सचिन, हिमांशु भी मौजूद थे। आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की। फिर नवीन ने पिस्तौल निकाल कर गोली मारने की धमकी दी। पुलिस ने नवीन, सचिन, हिमांशु, ओमबीर के खिलाफ शस्त्र अधिनियम, मारपीट करने समेत विभिन्न भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।