फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हार्डवेयर स्टोर में आग लगाने पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर उचाना के 40 फीट रोड पर हार्डवेयर सेनेटरी स्टोर में आग लगाने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। उचाना खुर्द निवासी दुकानदार सुमित ने एफआईआर में बताया कि उनकी जय हनुमान के 40 फीट रोड पर हार्डवेयर सेनेटरी स्टोर है। 22 फरवरी की सुबह साढ़े छह बजे उन्हें किसी राहगीर ने दुकान से धुआं निकलने की सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर वह तुरंत मौके पर पहुंचे। स्टोर का शटर उठाकर देखा तो अंदर आग लगी हुई थी। आग में दुकान में रखा अधिकांश सामान जल चुका था। दुकानदार के भतीजे संदीप जांगड़ा के अनुसार, आग से 30 से 35 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
आग लगने का सही कारण अभी साफ नहीं हो पाया है। सुबह जब दुकान खोली गई तो अंदर की लाइटें जल रही थीं। स्टोर में जहां तक आग पहुंची वहां का सामान जल गया और जहां आग नहीं पहुंच पाई वहां गर्मी से सामान पिघल गया।
विज्ञापन

आग लगने की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड कार्यालय में दी गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक सामान जलकर खाक हो चुका था। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ आग लगाने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें