फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: कैदी संदीप की मौत के मामले में दो उपाधीक्षकों, हवलदार और कैदी पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। जिला कारागार में बंद लाखन माजरा निवासी संदीप (26) की मौत के मामले में पुलिस ने जेल में तैनात दो उपाधीक्षकों, एक हवलदार और एक कैदी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

आरोप है कि कैदी संदीप ने मौत से पहले अपने पैर पर एक संदेश लिखा था। इसमें उसने जेल अधिकारियों पर मानसिक प्रताड़ना और इलाज में लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए थे। संदीप ने अपनी मौत के लिए इन्हीं लोगों को जिम्मेदार ठहराया था। उसने लिखा था कि उसे 14 एमएम की पथरी थी। दर्द के बावजूद उसे समय पर दवा और उचित इलाज नहीं मिल रहा।
सोमवार को शव का पोस्टमार्टम न्यायिक मजिस्ट्रेट के निर्देश पर खानपुर मेडिकल कॉलेज में चिकित्सकों के बोर्ड से कराया गया। रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारण और स्पष्ट होंगे। संदीप के पिता वासुदेव ने बताया कि सोमवार को हाईकोर्ट में सुनवाई थी। उसी दिन उन्हें जेल से बेटे की मौत की की सूचना मिली।
विज्ञापन

वर्जन
मृतक के परिजनों ने जिन पुलिसकर्मियों पर आरोप लगाए थे। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। -कुलदीप सिंह, एसपी जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें