फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निलंबित जेल वार्डन और मारपीट करने वाले के खिलाफ केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला जेल में दुष्कर्म के आरोपी बंदी से मारपीट के मामले में जेल प्रशासन ने दूसरे दिन आरोपी कैदी का मेडिकल करवाया। बंदी ने जेल प्रशासन को बताया कि उसकी पसलियों व दांतों में दर्द है। इस पर बंदी का दोबारा से मेडिकल करवाया गया। इस दौरान बंदी ने आरोप लगाया कि उस पर समझौते के लिए दबाव डाला जा रहा है। पुलिस ने जेल अधीक्षक की शिकायत पर निलंबित जेल वार्डन और और मिस्त्री बनकर अंदर गए व्यक्ति के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि 28 जुलाई को जेल में किशोरी के साथ दुराचार के आरोप में बंदी भारत नगर निवासी नवीन के साथ जेल वार्डन और पीड़िता के पिता को अंदर ले गया। जहां पर जेल वार्डन ने नवीन को बुलाकर उसके साथ मारपीट करवाई और जान से मारने की धमकी दी। बाद में जेल प्रशासन ने जांच के दौरान पाया कि जेल वार्डन जोगेंद्र किशोरी के पिता को मिस्त्री बताकर जेल के अंदर लेकर गया था। इसके बाद जेल प्रशासन ने जेल वार्डन जोगेंद्र को निलंबित कर दिया। बाद में अदालत के आदेश पर जेल प्रशासन ने सोमवार को बंदी नवीन का मेडिकल करवाया और उसे वापस जेल भेज दिया। लेकिन सोमवार देर शाम को बंदी नवीन ने दोबारा से पसलियों व दांतों में दर्द होने की बात कही। इसी के चलते मंगलवार को फिर से बंदी नवीन का नागरिक अस्पताल में मेडिकल करवाया गया। मेडिकल के आधार पर पुलिस ने जेल अधीक्षक डॉ. हरीश कुमार रंगा की शिकायत पर जेल वार्डन जोगेंद्र और किशोरी के पिता के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जेल अधीक्षक डॉ. हरीश कुमार रंगा ने कहा बंदी के साथ मारपीट के मामला सामने आतेे ही जेल वार्डन जोगेंद्र को निलंबित कर दिया था। बंदी के साथ मारपीट करने के आरोप में जेल वार्डन जोगेंद्र और किशोरी के पिता के खिलाफ शहर थाने में मामला दर्ज करवाया है। जेल में सभी बंदियों के साथ एक समान व्यवहार किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें