जींद। धान के अवशेष जलाने पर गढ़ी थाना पुलिस ने दातासिंहवाला गांव निवासी किसान गुरमुख के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में कृषि विभाग के एटीएम राजेश कुमार ने बताया कि उनके पास सैटेलाइट से दातासिंहवाला गांव में धान के अवशेष जलाने की सूचना मिली थी। उन्होंने भेजी गई लोकेशन पर जाकर जांच की तो धान के जले हुए अवशेष मिले। जांच अधिकारी पीएसआई आनंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने किसान गुरमुख के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। संवाद