फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: युवक पर हथियार से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार

Wed, 06 Nov 2024 12:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। निडाना गांव में युवक पर तेजधार हथियार से हमला करने के आरोपी जितेंद्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


जुलाना थाना पुलिस को दी शिकायत में निडाना निवासी सरोज ने कहा कि 17 अक्तूबर को उनका बेटा अभिषेक घर था। इस दौरान जितेंद्र, आशीष, नितेश व बोहती आए और बेटे को बाहर बुलाया। जैसे ही वह घर से बाहर आया तो जितेंद्र, आशीष, नीतीश व बोहती ने उसके साथ हाथापाई शुरू कर दी। अभिषेक को आशीष व नीतीश ने पकड़ लिया। जितेंद्र ने अभिषेक के हाथ, छाती, पेट व गले पर तेजधार हथियार से वार किए। उसने अपने बेटे को छुड़ाने का प्रयास किया तो बोहती ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने आशीष, नीतीश, बोहती, जितेंद्र व कृष्ण को नामजद कर जांच शुरू कर दी थी। एएसआई विजय ने कहा कि आरोपी जितेंद्र को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे अदालत के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें