फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jind News: हकीकत नगर में युवक की हत्या का आरोपी फाइनेंसर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
जींद। शहर के हकीकत नगर में 17 नवंबर को युवक की पीट-पीटकर की गई हत्या के मुख्य आरोपी खटकड़ गांव निवासी अजय को शहर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसे दो दिन के रिमांड पर लिया है। इस दौरान आरोपी से हत्या में शामिल अन्य लोगों के बारे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन

हकीकत नगर निवासी पंकज ने शहर थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि उसकी मौसी का लडक़ा फतेहाबाद निवासी कमल सेतिया (36) उनके साथ ही रहता था और मोपेड पर कपड़े की फेरी लगाने का काम करता था। कमल ने खटकड़ गांव निवासी फाइनेंसर अजय से कुछ रुपये उधार लिए थे। इन रुपयों की एवज में कमल प्रति महीना राशि चुका रहा था। 17 नवंबर को अजय तथा तीन अन्य लड़के आए और उसके भाई कमल से सारे रुपये वापस करने की बात कही थी। कमल ने अजय को थोड़ा और मोहलत देने की बात कही थी। अजय ने कमल को धमकी दी थी कि रुपये नहीं चुकाए तो बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा। शुक्रवार की शाम को कमल भागता हुआ उसके पास आया और कहा कि अजय और तीन लड़के उसका पीछा करते आ रहे हैं और उसे जान से मारना चाहते हैं। तभी अजय और अन्य युवकों ने कमल को घेरकर उसे लात-घूसों से पीटा था जिससे कमल बुरी तरह से घायल हो गया था। घटना को अंजाम देकर तीनों मौके से बाइक पर फरार हो गए थे। उसे उपचार के लिए नागरिक अस्पताल लेकर आए जहां चिकित्सकों ने कमल को मृत घोषित कर दिया। शहर थाना पुलिस ने पंकज की शिकायत पर फाइनेंसर अजय सहित अन्य के खिलाफ हत्या सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
वर्जन
युवक की हत्या मामले में मुख्य आरोपी खटकड़ गांव निवासी अजय को गिरफ्तार कर लिया गया है। बुधवार को पुलिस ने उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत के आदेश पर उसे दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। इस दौरान हत्या में शामिल अन्य लोगों के बारे में आरोपी से पूछताछ की जाएगी।-विरेंद्र सिंह, प्रभारी, शहर थाना जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें